Ollie Pope Century: तीसरे टेस्ट में ओली पोप ने जड़ा टेस्ट कॅरियर का सातवां शतक, इंग्लैंड की टीम का स्कोर 200 के पार
इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 6 सितंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका को 190 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं.
England National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा मुकाबला आज यानी 6 सितंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच लंदन (London) के केनिंग्टन ओवल स्टेडियम (Kennington Oval Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले दिन का खेल जारी हैं. दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका को 190 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली हैं. इंग्लैंड (England) की टीम की कमान ओली पोप (Ollie Pope) संभाल रहे हैं और श्रीलंका (Sri Lanka) की अगुवाई धनंजय डी सिल्वा (Dhananjay De Silva) कर रहे हैं. तीसरे और आखिरी के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर कर दिया हैं. इंग्लैंड ने युवा जोश हल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. इस बीच श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप ने अपने टेस्ट कॅरियर का सातवां शतक जड़ दिया हैं. श्रीलंका के खिलाफ यह पहला टेस्ट शतक हैं. इंग्लैंड की टीम का स्कोर 221/3.
ओली पोप ने जड़ा टेस्ट कॅरियर का सातवां शतक:
OLLIE POPE BRILLIANT HUNDRED 🫡
7th CENTURY OF HIS CAREER & 1ST AS A CAPTAIN.
Only 102 Balls 13 Fours & 2 Six .
GOOD KNOCK 💥#ENGvSL #ENGvsSL #EnglandCricket pic.twitter.com/d5DZ0t8uhO
— SHARK CRIC (@CricketGayata) September 6, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2024 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

