क्रिकेट

NZ Beat AFG, World Cup 2023 Live Score Update: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रनों से करारी शिकस्त, मिशेल सैंटनर और लॉकी फर्ग्यूसन ने की घातक गेंदबाजी

इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 288 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 71 रनों की शानदार पारी खेली.t

NZ Beat AFG, World Cup 2023 Live Score Update: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रनों से करारी शिकस्त, मिशेल सैंटनर और लॉकी फर्ग्यूसन ने की घातक गेंदबाजी
न्यूजीलैंड (Photo Credits: Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 16वां मुकाबला न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 149 रनों से हराकर इस वर्ल्ड कप में लगातार चौथी जीत दर्ज की हैं. इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 288 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 71 रनों की शानदार पारी खेली. अफगानिस्तान की ओर से अज़मतुल्लाह उमरज़ई और नवीन-उल-हक ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की पूरी टीम 34.4 ओवर में 139 रन पर सिमट गई. अफगानिस्तान की तरफ से रहमत शाह ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से मिशेल सैंटनर और लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2023 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).