क्रिकेट

Netherlands World Cup 2023 Squad: वर्ल्ड कप के लिए नीदरलैंड्स ने किया टीम का एलान, यहां देखें किन-किन दिग्गजों को मिला मौका

वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होगा. इसके लिए कई देशों ने टीम का एलान कर दिया है. इस लिस्ट में नीदरलैंड्स का नाम भी जुड़ गया है. नीदरलैंड्स ने स्कॉट एडवर्ड्स की कप्तानी वाली टीम में अनुभवी दिग्गज खिलाड़ियों को जगह दी है. टीम ने रूलोफ वैन डेर मेरवे और कॉलिन एकरमैन को भी शामिल किया गया है.

Netherlands World Cup 2023 Squad: वर्ल्ड कप के लिए नीदरलैंड्स ने किया टीम का एलान, यहां देखें किन-किन दिग्गजों को मिला मौका
नीदरलैंड्स (Photo Credits: Twitter)

Netherlands Squad World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होगा. इसके लिए कई देशों ने टीम का एलान कर दिया है. इस लिस्ट में नीदरलैंड्स का नाम भी जुड़ गया है. नीदरलैंड्स ने स्कॉट एडवर्ड्स की कप्तानी वाली टीम में अनुभवी दिग्गज खिलाड़ियों को जगह दी है. टीम ने रूलोफ वैन डेर मेरवे और कॉलिन एकरमैन को भी शामिल किया गया है. वर्ल्ड कप में इस बार नीदरलैंड्स का पहला मैच पाकिस्तान से है, जो कि 6 अक्टूबर को खेला जाएगा. कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं. स्कॉट एडवर्ड्स वर्ल्ड कप में भी अहम भूमिका निभाएंगे.

वर्ल्ड कप 2023 के लिए नीदरलैंड्स की टीम: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ'डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब ज़ुल्फ़िकार, शारिज़ अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2023 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).