क्रिकेट

Mushfiqur Rahim Century: पाकिस्तान के खिलाफ मुशफिकुर रहीम ने जड़ा शानदार शतक, मजबूत स्थिति में पहुंचीं बांग्लादेश की टीम

पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट मैच का चौथा दिन आज रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस बीच बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने अपना 11वां टेस्ट शतक जड़ा दिया है.

Mushfiqur Rahim Century: पाकिस्तान के खिलाफ मुशफिकुर रहीम ने जड़ा शानदार शतक, मजबूत स्थिति में पहुंचीं बांग्लादेश की टीम
Mushfiqur Rahim (Photo: Cricbuzz)

Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 1st Test Day 4 Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट मैच का चौथा दिन आज रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस बीच बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने अपना 11वां टेस्ट शतक जड़ा दिया है. रहीम ने 200 गेंदों में शतक पूरा किया. फिलहाल खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 400 रन है. मेहमान टीम पाकिस्तान से 48 रन पीछे है.

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट मैच का स्कोरकार्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पहली पारी: 448/6 (सईम अयूब 56, सऊद शकील 141, मोहम्मद रिजवान 171*)

पहली पारी में बांग्लादेश की गेंदबाजी: शोरफुल इस्लाम 2-67, हसन महमूद 2-70, मेहदी हसन मिराज 1-80, शाकिब अल हसन 1-100)

पहली पारी में बांग्लादेश की बल्लेबाजी: खबर लिखे जाने तक  बांग्लादेश का स्कोर 400/6 (शादमान इस्लाम 93 रन, मोमिनुल हक 50 रन, जाकिर हसन 12 रन, कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो 16 रन, मुश्फिकुर रहीम 108*, लिटन दास 56, मेहदी हसन मिराज 17*)

पहली पारी में पाकिस्तान की गेंदबाजी: ( खुर्रम शहजाद 2-70, नसीम शाह 3-86, मोहम्मद अली 1-59)

मुशफिकुर रहीम ने जड़ा शानदार शतक

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2024 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).