MS Dhoni Turns 42 Today: एमएस धोनी के 42वें जन्मदिन पर वीरेंद्र सहवाग ने इस अनोखे अंदाज़ में दी बधाई, लिखा "विश्व के सात अजूबे"
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 42 साल के हो गए है. माहि को भारत का सबसे सफल भारतीय कप्तान भी माना जाता है क्योंकि उन्होंने भारत को तीनों आईसीसी ट्रॉफी जिताईं.
मुंबई: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 42 साल के हो गए है. माहि को भारत का सबसे सफल भारतीय कप्तान भी माना जाता है क्योंकि उन्होंने भारत को तीनों आईसीसी ट्रॉफी जिताईं. हालांकि 'कैप्टन कूल' ने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन देश में उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार. यह भी पढ़ें: MS Dhoni Birthday Special: आज 42 साल के हुए एमएस धोनी, देखें माही के वो बड़े रिकॉर्ड्स जिन्हें तोड़ पाना मुश्किल
इस दौरान पूर्व सलामी विष्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने धोनी को इस अनोखे अंदाज़ में दी बधाई, सहवाग ने सोशल मीडिया का सहारा लेता हुए लिखा, “सूर्य देव के पास अपने स्वर्गीय रथ को खींचने के लिए 7 घोड़े हैं. ऋग्वेद में दुनिया के 7 हिस्से, 7 ऋतुएं और 7 किले, 7 बुनियादी संगीत सुर, शादी में 7 फेरे, दुनिया के 7 अजूबे और 7वें महीने का 7वां दिन- एक शीर्ष व्यक्ति का जन्मदिन बताया गया है @msdhoni.”
देखें ट्वीट:
The Sun God has 7 horses to pull his heavenly chariot.
In the Rigveda there are 7 parts of the world, 7 seasons & 7 fortresses
7 basic musical notes
7 pheras in a marriage
7 wonders of the world
And on
7th day of 7th month- Birthday of a top man @msdhoni , #HappyBirthdayDhoni . pic.twitter.com/ZZwXBT5mLV
— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 7, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2023 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

