MI-W Vs UPW-W WPL 2023 Eliminator Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स का एलिमिनेटर मुकाबला, जानें कब और कैसे देखें मैच

महिला प्रीमियर लीग 2023 का एलिमिनेटर मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा. वहीं, शाम 7 बजे टॉस होगा. यह मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स की महिला टीमों के बीच होगा. दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो वाला मैच है.

महिला प्रीमियर लीग 2023 का एलिमिनेटर मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाएगा. वहीं, शाम 7 बजे टॉस होगा. यह मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स की महिला टीमों के बीच होगा. दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो वाला मैच है. इस मैच की विजेता टीम का सामना फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स से रविवार यानी 26 मार्च को होगा. दिल्ली की टीम पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. मुंबई इडियंस और यूपी वारियर्स की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले एलिमिनेटर मैच का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के चैनल्स पर देखा जा सकता है. इसके अलावा जिन यूजर्स के पास जियो सिनेमा एप का सब्सक्रिप्शन है वे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए अपने मोबाइल फोन पर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

Gearing up for the #TATAWPL Eliminator 🙌

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now