क्रिकेट के मैदान पर सुपरस्टार भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव फुटबॉल देखना पसंद करते हैं. दरअसल, कुलदीप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर यूईएफए चैंपियंस लीग 2024-25 के क्वार्टर फाइनल में रियल मैड्रिड के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन के लिए आर्सेनल के डेक्लेन राइस की तारीफ की और इंग्लैंड के फुटबॉलर की तुलना लियोनेल मेस्सी से की. बता दें की राइस ने दो शानदार फ्री-किक गोल किए. जिसने वह कुलदीप यादव को मेस्सी की याद दिला दिए. इस दौरान कुलदीप ने सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा कि अर्जेंटीना के खिलाड़ी की आत्मा आर्सेनल एथलीट में प्रवेश करती है. नीचे आप पोस्ट देख सकतें हैं. इस मैच में आर्सेनल ने रियल मैड्रिड को 3-0 से हरा दिया.
कुलदीप यादव ने फ्री किक गोल के बाद डेक्लेन राइस की तारीफ की
Declan Rice me Messi ki Aatmaa Aa gyi hai aj 🔥🔥#ARSRMD
— Kuldeep yadav (@imkuldeep18) April 8, 2025
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)













QuickLY