Mayank Agarwal Half Century: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में मयंक अग्रवाल ने लगाई अर्धशतक, विवरांत शर्मा के साथ मिलकर टीम को दिलाई अच्छी शुरुआत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने अच्छी शुरुआत की है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में मयंक अग्रवाल ने आईपीएल के इस सीजन में अपनी पहली अर्धशतक लगाई है, विवरांत शर्मा के साथ मिलकर टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाई है. उन्होंने 33 गेंद में यह कारनामा किया है.
IPL 2023, SRH vs MI Live Toss Updates: 21 मई 2023 (रविवार) को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें सीजन के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) का सामना होने वाला है. दोनों के बीच यह मैच मुंबई (Mumbai) के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम ( Wankhede Stadium) में दोपहर 3:30 बजे में खेला जा रहा है. यह इस सीज़न दोनों के बीच खेले जाने वाला दूसरा मैच होगा. आईपीएल 2023 में अब तक मुंबई इंडियंस ख़राब शुरुआत के बाद शानदार लय में दिखाई दे रही है, वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को बेहद ही खराब फॉर्म का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने अच्छी शुरुआत की है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में मयंक अग्रवाल ने आईपीएल के इस सीजन में अपनी पहली अर्धशतक लगाई है, विवरांत शर्मा के साथ मिलकर टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाई है. उन्होंने 33 गेंद में यह कारनामा किया है.
ट्वीट देखें:
Fifty by Mayank Agarwal in 32 balls.
Mayank hits a fifty in the final league match for SRH, both the openers going for them. pic.twitter.com/7c4iJKT6Of
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 21, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2023 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

