क्रिकेट

LSG vs KKR, IPL 2024 54th Match Live Score Update: हर्षित राणा ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दिलाई आठवीं सफलता, क्रुणाल पांड्या को बनाया अपना शिकार

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 54वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के होमग्राउंड भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये इस सीजन का दूसरा मुकाबला है.

LSG vs KKR, IPL 2024 54th Match Live Score Update: हर्षित राणा ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दिलाई आठवीं सफलता, क्रुणाल पांड्या को बनाया अपना शिकार
कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credits: Twitter)

LSG vs KKR, IPL 2024 54th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 54वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के होमग्राउंड भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये इस सीजन का दूसरा मुकाबला है. पिछले मुकाबले में जब दोनों टीमें आमने-सामने हुईं थीं, तब बाजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने मारी थी. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अबतक कुल दस मुकाबले खेल चुकी हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स 7 मैच जीत कर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है. जबकि, लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी अबतक 10 मैच खेले हैं. इस दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 मैच में जीत मिली हैं. इसके साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम तीसरे पायदान पर है. इस बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच खोकर 235 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ सलामी बल्लेबाज सुनील नारायण ने सबसे ज्यादा 81 रनों की तूफानी पारी खेली. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से नवीन-उल-हक ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 236 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को आठवां बड़ा झटका लगा हैं. क्रुणाल पांड्या 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का स्कोर 129/8.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2024 11:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).