LSG Beat MI, IPL 2024 67th Match Live Score Update: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, जीत के साथ किया इस सीजन का अंत
इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 214 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 75 रनों की धमाकेदार पारी खेली.
LSG Beat MI, IPL 2024 67th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 67वां मुकाबला शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हरा दिया हैं. इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 214 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 75 रनों की धमाकेदार पारी खेली. मुंबई इंडियंस की ओर से नुवान तुषारा और पीयूष चावला ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर महज 196 रन ही बना सकीं. मुंबई इंडियंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 68 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से नवीन-उल-हक और रवि बिश्नोई ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए.
Match 67. Lucknow Super Giants Won by 18 Run(s) https://t.co/VuUaiv4G0l #TATAIPL #IPL2024 #MIvLSG
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2024 12:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

