क्रिकेट

KKR vs SRH IPL 2024 Qualifier 1 Live Score Updates: कोलकाता नाईट राइडर्स का दूसरा विकेट गिरा, पैट कम्मिंस ने सुनील नारायण को किया आउट

160 रन के छोटे लक्ष्य लक्ष्य को पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स को दूसरा झटका लगा है. पैट कम्मिंस ने सुनील नारायण को आउट कर पवेलियन भेज दिया है. खबर लिखें जानें तक कोलकाता का स्कोर 67-2 (6.2 Ov) था.

KKR vs SRH IPL 2024 Qualifier 1 Live Score Updates: कोलकाता नाईट राइडर्स का दूसरा विकेट गिरा, पैट कम्मिंस ने सुनील नारायण को किया आउट
सुनील नारायण (Photo Credit: IPL/Twitter)

KKR vs SRH IPL 2024 Qualifier 1 Live Score Updates: कोलकाता की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने लाचार सनराइजर्स हैदराबाद ने 160 रनों का टारगेट दिया, जिसमे मिशेल स्टार्क के 3 शुरुआती झटके ने केकेआर की कमर तोड़ दी है. एसआरएच के लिए राहुल त्रिपाठी(55), हेनरिक क्लासेन(32) और कप्तान पैट कम्मिन ने 30 रन की उपयोगी पारी खेली है. 21 मई(मंगलवार) को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2024 क्वालीफायर नंबर 1 अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को अच्छी शुरुआत नहीं मिली, जिसके वजह से  19.3 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है. केकेआर के लिए मिशेल स्टार्क 3, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल को 1-1, तो वरुण चक्रवर्ती को 2 सफलता मिली है. 160 रन के छोटे लक्ष्य लक्ष्य को पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स को दूसरा झटका लगा है. पैट कम्मिंस ने सुनील नारायण को आउट कर पवेलियन भेज दिया है. खबर लिखें जानें तक कोलकाता का स्कोर 67-2 (6.2 Ov) था.

कोलकाता नाईट राइडर्स को लगा झटका

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2024 10:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).