KL Rahul Tumkur Visit: चोट की वजह से क्रिकेट से दूर केएल राहुल पहुंचे तुमकुर,फैंस की भीड़ से निकलने में करनी पड़ी कड़ी मशक्कत, देखें वीडियो
टीम इंडिया(Team India) के बल्लेबाज केएल राहुल(KL Rahul) की हाल ही में कर्नाटक(Karnataka) के तुमकुर(Tumkur) की निजी यात्रा के दौरान उनके आसपास फैंस की भीड़ जमा हो गई
KL Rahul Tumkur Visit: टीम इंडिया(Team India) के बल्लेबाज केएल राहुल(KL Rahul) की हाल ही में कर्नाटक(Karnataka) के तुमकुर(Tumkur) की निजी यात्रा के दौरान उनके आसपास फैंस की भीड़ जमा हो गई, उनकी आखिरी उपस्थिति पिछले महीने हैदराबाद में इंग्लैंड(England( के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान हुई थी, राहुल चोट के कारण विजाग और राजकोट में टेस्ट में नहीं खेल पाये. 31 वर्षीय खिलाड़ी ने पहले टेस्ट में विराट कोहली की अनुपस्थिति में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 86 रन की मजबूत पारी खेली थी. उम्मीद है कि राहुल चौथे टेस्ट तक फिटनेस हासिल कर लेंगे, 23 फरवरी से रांची में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में वापसी करेंगे. एक फैन ने हाल ही में एक्स वीडियो शेयर किया. जिसमे फैंस से घिरे राहुल को कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ से रेस्क्यू करना पड़ा. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो देखें:
Eeroju Tumkur lo @klrahul annani chala daggarundi chusa pic.twitter.com/tbDgbtUIsu
— 🚶 (@Akhilrc18_) February 18, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2024 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

