क्रिकेट

KL Rahul And Athiya Shetty New Apartment: केएल राहुल और पत्नी अथिया सुनील शेट्टी ने पाली हिल में लिया अपार्टमेंट, जानें कीमत

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने मुंबई के बांद्रा में पाली हिल इलाके में ₹20 करोड़ में एक अपार्टमेंट खरीदा है. इंडेक्सटैप.कॉम द्वारा मिली संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों से इस बात का खुलासा हुआ हैं. 3,350 वर्ग फुट की यह संपत्ति बांद्रा के पाली हिल एरिया में संधू पैलेस बिल्डिंग के ग्राउंड-प्लस-18 मंजिल की दूसरी मंजिल पर स्थित है.

KL Rahul And Athiya Shetty New Apartment: केएल राहुल और पत्नी अथिया सुनील शेट्टी ने पाली हिल में लिया अपार्टमेंट, जानें कीमत
kl rahul (Photo Credit: IPL/BCCI)

KL Rahul And Athiya Shetty New Apartment: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने मुंबई के बांद्रा में पाली हिल इलाके में ₹20 करोड़ में एक अपार्टमेंट खरीदा है. इंडेक्सटैप.कॉम द्वारा मिली संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों से इस बात का खुलासा हुआ हैं. 3,350 वर्ग फुट की यह संपत्ति बांद्रा के पाली हिल एरिया में संधू पैलेस बिल्डिंग के ग्राउंड-प्लस-18 मंजिल की दूसरी मंजिल पर स्थित है. दस्तावेजों के मुताबिक, ग्राउंड-प्लस-18 मंजिल की इमारत को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) से आंशिक अधिभोग प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है. केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने 1.20 करोड़ की स्टांप ड्यूटी और ₹30,000 की रजिस्ट्रेशन फीस भरा है. इस अपार्टमेंट में चार कार पार्किंग स्थान हैं. दस्तावेज़ों के अनुसार, 15 जुलाई को इस अपार्टमेंट का रजिस्ट्रेशन किया गया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2024 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).