KKR Beat MI, IPL 2024 60th Match Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस 18 रनों से रौंदा, प्लेऑफ में बनाई अपनी जगह
इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में सात विकेट खोकर 157 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली.
KKR Beat MI, IPL 2024 60th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के होमग्राउंड ईडन गार्डन में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस 18 रनों से हरा दिया हैं. इस जीत के साथ ही केकेआर की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में सात विकेट खोकर 157 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली. मुंबई इंडियंस की ओर से पीयूष चावला और जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 16 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 139 रन ही बना सकीं. मुंबई इंडियंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए.
Match 60. Kolkata Knight Riders Won by 18 Run(s) https://t.co/4BkBwLMSfy #TATAIPL #IPL2024 #KKRvMI
— IndianPremierLeague (@IPL) May 11, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 12:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

