KKR Beat LSG, IPL 2024 54th Match Live Score Update: इकाना में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 98 रनों से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 54वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के होमग्राउंड भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये इस सीजन का दूसरा मुकाबला है.
KKR Beat LSG, IPL 2024 54th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 54वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के होमग्राउंड भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 98 रनों से हरा दिया हैं. इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम प्लेऑफ में लगभग अपनी जगह पक्की कर ली हैं. इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच खोकर 235 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ सलामी बल्लेबाज सुनील नारायण ने सबसे ज्यादा 81 रनों की तूफानी पारी खेली. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से नवीन-उल-हक ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम 16.1 ओवर में महज 137 रन बनाकर सिमट गई. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट झटके.
Match 54. Kolkata Knight Riders Won by 98 Run(s) https://t.co/CgxfC5HAfb #TATAIPL #IPL2024 #LSGvKKR
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2024 11:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

