क्रिकेट

Khalistani Threat For World Cup: 5 अक्टूबर को भारत में वर्ल्ड कप नहीं विश्व आतंक कप की होगी शुरूआत, खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी धमकी

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने विश्व कप को लेकर धमकी दी है. कनाडा की सरजमीं पर बैठे आतंकी ने धमकी देते हुए कहा कि 5 अक्टूबर को विश्व क्रिकेट कप नहीं होगा, यह विश्व आतंक कप की शुरुआत होगी.

Khalistani Threat For World Cup: 5 अक्टूबर को भारत में वर्ल्ड कप नहीं विश्व आतंक कप की होगी शुरूआत, खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी धमकी
(Photo Credits: X)

Khalistani Threat To ICC Cricket World Cup 2023:  खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 5 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, गुजरात में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप को लेकर धमकी दी है. कनाडा की सरजमीं पर बैठे आतंकी ने धमकी देते हुए कहा कि 5 अक्टूबर को विश्व क्रिकेट कप नहीं होगा, यह विश्व आतंक कप की शुरुआत होगी.

हिंदू फोरम कनाडा (एचएफसी) ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा दी गई हेट स्पीच का कड़ा विरोध करते हुए, उसके कनाडाई क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है.

भारत और कनाडा के तनाव के बीच NIA ने इसी हफ्ते खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. NIA ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत चंडीगढ़ और अमृतसर में पन्नू की संपत्तियों को जब्त कर लिया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2023 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).