क्रिकेट

Video: जसप्रीत बुमराह अहमदाबाद में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में हुए शामिल, गायक क्रिस मार्टिन ने भारतीय क्रिकेटर को एक शानदार गीत किया समर्पित

जसप्रीत बुमराह अहमदाबाद में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में नजर आए थे. भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज का जिक्र पहले मुंबई में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में लीड सिंगर क्रिस मार्टिन ने किया था और उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की थी.

Video: जसप्रीत बुमराह अहमदाबाद में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में हुए शामिल, गायक क्रिस मार्टिन ने भारतीय क्रिकेटर को एक शानदार गीत किया समर्पित
Jasprit Bumrah In Cold Concert (Photo: @DisneyPlusHS)

जसप्रीत बुमराह  (Jasprit Bumrah) अहमदाबाद में कोल्डप्ले (Coldplay) कॉन्सर्ट  में नजर आए थे. भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज का जिक्र कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में लीड सिंगर क्रिस मार्टिन (Chris Martin) ने किया था और उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की थी. कोल्डप्ले कॉन्सर्ट का आनंद लेने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में प्रशंसकों की भीड़ के बीच बुमराह मौजूद थे, जहां क्रिस मार्टिन ने उन्हें एक शानदार गीत समर्पित किया. क्रिस मार्टिन ने गाया, "जसप्रीत मेरे खूबसूरत भाई. पूरे क्रिकेट में सबसे बेहतरीन गेंदबाज. हमें यह देखकर मजा नहीं आता कि तुम इंग्लैंड को बर्बाद कर रहे हो. एक के बाद एक विकेट लेकर." बता दें की जसप्रीत बुमराह को 2024 की शुरुआत में इंग्लैंड के टेस्ट दौरे के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान करने वाली क्लिप भी स्क्रीन पर दिखाई गई.

जसप्रीत बुमराह अहमदाबाद में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में हुए शामिल

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2025 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).