क्रिकेट

Ravindra Jadeja Apologized: सरफराज खान के रन आउट से जडेजा निराश, इंस्टाग्राम पर मानी अपनी गलती

पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद जडेजा ने इंस्टाग्राम पर अपनी गलती मानी और माफी भी मांगी. उन्होंने कहा कि मैं सरफराज खान के लिए मुझे बुरा लग रहा है. वह एक गलत कॉल थी. सरफराज ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया.

Ravindra Jadeja Apologized: सरफराज खान के रन आउट से जडेजा निराश, इंस्टाग्राम पर मानी अपनी गलती

Ravindra Jadeja Apologized: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है. भारतीय टीम में डेब्यू करने वाले सरफराज खान ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया. वह अच्छा खेल ही रहे थे की तभी वह रन आउट के शिकार हो गए. दूसरे छोर पर रविंद्र जडेजा थे.

पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद जडेजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी गलती मानी और माफी भी मांगी. उन्होंने कहा कि मैं सरफराज खान के लिए मुझे बुरा लग रहा है. वह एक गलत कॉल थी. सरफराज ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया.

मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट गंवाकर 326 रन बना लिए हैं.

मैच के पहले दिन रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने शतक जमाया. जबकि सरफराज खान ने डेब्यू करते हुए बैजबॉल गेम खेलकर 48 गेंदों पर डेब्यू फिफ्टी जमाई. वो 66 गेंदों पर 62 रन बनाकर रनआउट हुए. जबकि जडेजा ने 198 गेंदों पर अपने करियर का चौथा शतक जमाया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2024 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).