IPL 2025: 'फर्स्ट कॉल पापा को' शतक जड़ने के बाद भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, अपने पिता को लगाया पहला फोन- Video
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2025 में 35 गेंदों में शानदार शतक लगाया और 38 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली. इस बीच मैच के बाद वह भावुक होकर अपने पिता को फोन किए.
IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2025 में 35 गेंदों में शानदार शतक लगाया और 38 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली. इस बीच मैच के बाद वह भावुक होकर अपने पिता को फोन किए. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने टीम मैनेजर रोमी भिंडर के साथ अपने पिता से बात की. जिसका वीडियो राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है. वीडियो में देखा जा सकता है वैभव से पूछा गया कि वह सबसे पहले किसे कॉल करेंगे, तो उन्होंने बोला पहला कॉल पापा को ही करूंगा. फिर वैभव कॉल कर बोलते हैं,"पापा, प्रणाम! रोमी सर इधर हैं."
फिर जब राजस्थान के टीम मैनेजर ने सूर्यवंशी के पिता से पूछा कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं. तो उन्होंने कहा, "सपना लग रहा है. ऐसा लग रहा है सपना देख रहे हैं. आपके साथ 3-4 महीनो से हैं. जैसा आपने उसे बनाया है." फिर रोमी भिंडर ने बदले में उन्हें श्रेय दिया और कहा, "नहीं आपकी मेहनत तो बहुत पहले से है और हम सब साथ में हैं. मैंने आपसे पहले ही कहा था, हम एक परिवार हैं. ये सिर्फ शुरुआत है. पहली सीढ़ी है. धन्यवाद." नीचे आप पूरा सकतें हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2025 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

