क्रिकेट

IPL 2024 Opening Ceremony Live: सोनू निगम और एआर रहमान ने साथ में किया परफॉर्म, फैंस के रोंगटे हुए खड़े; देखें वीडियो

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज आज से होने जा रहा है. आज चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर मैच खेला जाएगा. इसके लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं. अभी आईपीएल 2024 के सिर्फ 21 मैचों के शेड्यूल का ही एलान किया गया है. इस बीच आईपीएल के 17वें सीजन का ओपनिंग सेरेमनी जारी हैं.

IPL 2024 Opening Ceremony Live: सोनू निगम और एआर रहमान ने साथ में किया परफॉर्म, फैंस के रोंगटे हुए खड़े; देखें वीडियो
सोनू निगम और एआर रहमान (Photo Credits: Twitter)

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज आज से होने जा रहा है. आज चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर मैच खेला जाएगा. इसके लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं. अभी आईपीएल 2024 के सिर्फ 21 मैचों के शेड्यूल का ही एलान किया गया है. इस बीच आईपीएल के 17वें सीजन का ओपनिंग सेरेमनी जारी हैं. सबसे पहले बॉलीवुड के स्टार अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने अपना जलवा बिखेरा. दोनों ने जय-जय शिवशंकर, देशी बॉयस, सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी, बाला-बाला, हरे राम- हरे राम हरे कृष्णा हरे राम गाने पर डांस किया. पूरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ है. अक्षय और टाइगर बारी बारी से डांस किया. टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार के बाद स्टेज पर सोनू निगम आए. सोनू निगम ने वंदे मातरम गाकर करोड़ो भारतीयों की जीत जीत लिया. सोनू निगम के साथ एआर रहमान और मोहित चौहान भी अपनी सुरीली आवाज़ से समा बांध दिए. दोनों सिंगर को दर्शकों का भरपूर साथ मिला. नीति मेहन ने बरसो रे मेघा-मेघा सॉन्ग गाया. उनका साथ एक और फीमेल सिंगर ने दिया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2024 07:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).