क्रिकेट

IPL 2024: आईपीएल के आगामी सीजन में नजर आएंगे 165 भारतीय क्रिकेटर, 56 खिलाड़ी रहे रणजी से दूर

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है. आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज कल यानी 22 मार्च से होने वाला हैं. पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेला जाएगा. सीएसके ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांच बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा किया है.

IPL 2024: आईपीएल के आगामी सीजन में नजर आएंगे 165 भारतीय क्रिकेटर, 56 खिलाड़ी रहे रणजी से दूर
टाटा आईपीएल 2024 (Photo Credits: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है. आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज कल यानी 22 मार्च से होने वाला हैं. पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेला जाएगा. सीएसके ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांच बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा किया है. वहीं आरसीबी की टीम अभी तक एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है. ऐसे में क्रिकेट के गलियारों में आईपीएल की ही चर्चा है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल के लिए साइन अप करने वाले 165 खिलाड़ियों में से 56 ने इस सीज़न में एक भी रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेला हैं. इसके अलावा, 25 अन्य क्रिकेटरों ने सिर्फ एक मैच खेला हैं. जिसका मतलब आईपीएल 2024 में करीब आधे भारतीय खिलाड़ियों ने या तो एक या कोई रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेला हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2024 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).