IPL 2023: आईपीएल में नजर आएंगे ऋषभ पंत! कोच रिकी पोंटिंग ने इस दिग्गज खिलाड़ी के लिए बनाया खास प्लान
टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल के 16वें सीजन में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. पिछले साल दिसंबर में कार दुर्घटना में ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे. जिसकी वजह से ऋषभ पंत लंबे समय के लिए क्रिकेट के मैदान से बाहर हो गए हैं. ऋषभ पंत की जगह डेविड वॉर्नर को आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है.
टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल के 16वें सीजन में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. पिछले साल दिसंबर में कार दुर्घटना में ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे. जिसकी वजह से ऋषभ पंत लंबे समय के लिए क्रिकेट के मैदान से बाहर हो गए हैं. ऋषभ पंत की जगह डेविड वॉर्नर को आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है. इस बीच टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने शुक्रवार को कहा कि ऋषभ पंत टीम की धड़कन हैं और उनके लिए फ्रेंचाइजी ने खास योजना बनाई है. ऋषभ पंत फ्रेंचाइजी की दिल और आत्मा हैं. उन्होंने कहा कि मेरी आदर्श दुनिया में पंत हर मैच में डगआउट में मेरे साथ बैठे होंगे. अगर यह ऐसा संभव नहीं हुआ तो हम हर संभव तरीके से उन्हें टीम का हिस्सा बनाएंगे. हम ऋषभ पंत का नंबर अपनी कैप और टी-शर्ट पर रख सकते हैं. ऋषभ पंत भले ही हमारे साथ नहीं होंगे, लेकिन वह हमारे लीडर हैं.
Ricky Ponting said "Rishabh Pant is the heart & soul of Delhi Capitals, we are thinking of wearing his number on our shirts or caps".
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2023 11:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

