IPL 2023 LSG vs DC, Live Score Update: लीग के तीसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्क वुड ने की घातक गेंदबाजी
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से काइल मेयर्स ने सबसे ज्यादा 73 रनों की तूफानी पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खलील अहमद और चेतन सकारिया ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट झटके.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आगाज हो गया हैं. शनिवार को आईपीएल 2023 में तीसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. यह मुकाबला लखनऊ के श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हरा दिया हैं. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 193 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से काइल मेयर्स ने सबसे ज्यादा 73 रनों की तूफानी पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खलील अहमद और चेतन सकारिया ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 143 रन ही बना सकीं. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मार्क वुड ने सबसे ज्यादा 5 विकेट हासिल किए.
Match 3. Lucknow Super Giants Won by 50 Run(s) https://t.co/4qhEPJq3No #TATAIPL #LSGvDC #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2023 11:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

