IPL 2021: मुंबई में आईपीएल को मिली हरी झंडी, बिना दर्शकों के होगा मैच
महाराष्ट्र सरकार ने आईपीएल (IPL) को हरी झंडी दे दी हैं. नवाब मलिक ने कहा, मुंबई (Mumbai) में आईपीएल की अनुमति मिल गई है, लगाए गए प्रतिबंधों के साथ मैच खेला जाएगा. लोगों को स्टेडियम में बैठने की अनुमति नहीं है. खिलाड़ियों और बाकी के लोगों को उसी स्थान आइसोलेट करना होगा.
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण के कारण आईपीएल पर खतरे की घंटी मंडरा रही थी. अब महाराष्ट्र सरकार ने आईपीएल को हरी झंडी दे दी हैं. सोमवार को महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) ने पुष्टि की कि इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के मैच योजनाबद्ध तरीके से मुंबई में ही खेले जाएंगे और इसमें कोई बाधा नहीं होगी. IPL 2021: आरसीबी के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल हुए कोरोना पॉजिटिव, आईपीएल को लेकर बीसीसीआई का बड़ा बयान, कहा- मुंबई में खेला जाएगा मैच
नवाब मलिक ने कहा, मुंबई (Mumbai) में आईपीएल की अनुमति मिल गई है, लगाए गए प्रतिबंधों के साथ मैच खेला जाएगा. लोगों को स्टेडियम में बैठने की अनुमति नहीं है. खिलाड़ियों और बाकी के लोगों को आइसोलेशन में एक स्थान पर रहना होगा.
IPL permission has been granted, matches to be played with restrictions. People are not allowed to sit in the stadium, only relays can be done. Players and others involved in IPL will be required to isolate themselves at the same place: Maharashtra Minister Nawab Malik pic.twitter.com/1wTnJg4H8D
— ANI (@ANI) April 5, 2021
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने 5 अप्रैल से कोरोना को लेकर नए गाइडलाइन लाए हैं. कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए महाराष्ट्र शुक्रवार रात 8 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड पर लॉकडाउन रहेगा.
बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि "सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार होगा." वानखेड़े स्टेडियम 10-25 अप्रैल तक इस सीजन में 10 आइपीएल मैचों की मेजबानी करने के लिए तैयार है. मुंबई स्टेडियम में पहला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है. बता दें कि आईपीएल 9 अप्रैल से शुरू होगा और पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर बंगलोर के बीच चेन्नई में खेला जाएगा. दर्शकों को मैदान में एंट्री नहीं मिलेगी. यह दूसरा सीजन है जब आईपीएल बिना दर्शकों के खेला जाएगा. कोरोना के कारण पिछला सीजन भी बिना दर्शकों के खेला गया था.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2021 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

