KL Rahul Training In Net: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में वापसी कर सकते है चोटिल केएल राहुल, मैच से पहले नेट्स में बहाया जमकर पसीना, देखें वीडियो
अगर बीसीसीआई की मेडिकल टीम मंजूरी देती है तो विकेटकीपर-बल्लेबाज तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में वापसी करेंगे. सभी संकेत सकारात्मक दिख रहे हैं क्योंकि राहुल ने नेट्स में ट्रेनिंग शुरू कर दिया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
KL Rahul Training In Net: टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले नेट्स पर बल्लेबाजी अभ्यास शुरू कर दिया है. फिटनेस संबंधी चिंता के कारण वह दूसरा टेस्ट नहीं खेल सके थे. हैदराबाद में पहले टेस्ट के बाद राहुल अपनी फिटनेस पर काम करने के लिए एनसीए गए थे, चयनकर्ताओं ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के आखिरी तीन टेस्ट के लिए शनिवार को भारतीय टीम में नामित किया था. अगर बीसीसीआई की मेडिकल टीम मंजूरी देती है तो विकेटकीपर-बल्लेबाज तीसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में वापसी करेंगे. सभी संकेत सकारात्मक दिख रहे हैं क्योंकि राहुल ने नेट्स में ट्रेनिंग शुरू कर दिया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
वीडियो देखें:
KL Rahul is ready to rock once again. 🔥 pic.twitter.com/KQ5VxiKXum
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 11, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2024 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

