CWG Cricket: क्रिकेट में भी भारत का मेडल पक्का, इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में जगह बना ली है. शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 4 रनों से मात दी. फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत का कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो गया है.
Indian Women's Cricket Team In Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में जगह बना ली है. शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 4 रनों से मात दी. फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत का कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो गया है. आपको बता दें कि फाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा. Sakshi Malik Wins Gold Medal: दादा को देखकर पहलवान बनीं साक्षी, आज राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण तक पहुंची
इंग्लैंड को 165 रनों का टारगेट मिला था लेकिन वह छह विकेट पर 160 रन ही बना सकी. इंग्लैंड की ओर से कप्तान नैट साइवर ने सबसे ज्यादा 41 रनों की पारी खेली. वहीं डैनी वायट ने 35 और एमी जोन्स ने 31 रनों का योगदान दिया.
भारतीय टीम की जीत में स्मृति मंधाना ने अहम रोल अदा किया. मंधान ने 61 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके अलावा भारतीय टीम की फील्डिंग भी काफी शानदार रही और इंग्लैंड के तीन बल्लेबाज रन-आउट हुए.
FINALS, here we come 💥💙💪#TeamIndia #GoForGlory pic.twitter.com/wSYHmlv3rb
— BCCI Women (@BCCIWomen) August 6, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2022 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

