क्रिकेट

IND vs PAK: महामुकाबले से पहले Pakistan को लगा झटका, शाहीन के बाद मोहम्मद वसीम भी Asia Cup से बाहर

भारत और पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को करेंगे. भारतीय समयानुसार भारत पाकिस्तान मुकाबला 28 अगस्त को दुबई में शाम 7.30 मिनट से खेला जाएगा.

IND vs PAK: महामुकाबले से पहले Pakistan को लगा झटका, शाहीन के बाद मोहम्मद वसीम भी Asia Cup से बाहर

India vs Pakistan: भारत के खिलाफ रविवार को एशिया कप (Asia Cup 2022) में होने वाले मुकाबले से पहले पाकिस्तान के और झटका लगा है. शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) के बाहर होने के बाद तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर (Fast bowler Mohammad Wasim Jr) भी टीम से अलग हो गए हैं. वसीम चोट के कारण टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे. उनके स्थान पर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हसन अली को टीम में शामिल किया गया है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने बयान में कहा, ''तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर पीठ में खिंचाव के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं. बुधवार को पाकिस्तान के अभ्यास सत्र में गेंदबाजी के दौरान उन्हें चोट लग गई थी. टीम के मेडिकल स्टाफ द्वारा उनकी चोट को देखा गया. दुबई में एमआरआई स्कैन में चोट की पुष्टि हुई. मेडिकल टीम वसीम के रिहैबिलिटेशन पर करीब से नजर रखेगी. हसन अली टीम में उनकी जगह लेंगे.''

भारत और पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को करेंगे. भारतीय समयानुसार भारत पाकिस्तान मुकाबला 28 अगस्त को दुबई में शाम 7.30 मिनट से खेला जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2022 08:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).