IND vs WI 5th T20I Live Score Update: वेस्टइंडीज की टीम को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स हुए आउट
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20I सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला आज सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेला जा रहा हैं. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया को चौथे टी20I मुकाबले में शानदार जीत मिली हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली हैं.
टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20I सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला आज सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेला जा रहा हैं. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया को चौथे टी20I मुकाबले में शानदार जीत मिली हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली हैं. यह मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो से कम नहीं है. क्योंकि अगर भारतीय टीम आज हार जाती है तो पांच मैचों की सीरीज गंवा देगी. इस बीच टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. निर्णायक मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 165 रन बनाई. टीम इंडिया की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. वेस्टइंडीज की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 166 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को पहला बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. वेस्टइंडीज की टीम का स्कोर 12/1.
5TH T20I. WICKET! 1.2: Kyle Mayers 10(5) ct Yashasvi Jaiswal b Arshdeep Singh, West Indies 12/1 https://t.co/YzoQnY7mft #WIvIND
— BCCI (@BCCI) August 13, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2023 10:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

