क्रिकेट

IND vs SL 2nd ODI Live Score: केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक, टीम इंडिया को जीत के लिए 24 रनों की जरूरत

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. इस सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने गुवाहाटी में जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. एक और जीत के साथ रोहित शर्मा की टीम के पास सीरीज में अजेय बढ़त बनाने का मौका है.

IND vs SL 2nd ODI Live Score: केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक, टीम इंडिया को जीत के लिए 24 रनों की जरूरत
केएल राहुल (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. इस सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया ने गुवाहाटी में जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. एक और जीत के साथ रोहित शर्मा की टीम के पास सीरीज में अजेय बढ़त बनाने का मौका है. श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 39.4 ओवरों में महज 215 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 215 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पारी लड़खड़ाई गई थी. इसके बाद हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने मिलकर पारी को संभाला. केएल राहुल ने अपने वनडे कॅरियर का 12वां अर्धशतक जड़ दिया हैं. श्रीलंका के खिलाफ केएल राहुल का ये पहला अर्धशतक हैं. टीम इंडिया का स्कोर 192/6.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2023 08:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).