IND vs SA 2nd ODI, Virat Kohli Century: विराट कोहली ने महज 90 गेंदों पर जड़ा ताबड़तोड़ शतक, दक्षिण अफ्रीका को विकेट की तलाश
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 3 दिसंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 17 रनों से हरा दिया था.
India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 2nd ODI Match Live Score Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 3 दिसंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 17 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने महज 90 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया हैं. टीम इंडिया का स्कोर 275/4.
भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)
𝙐𝙣𝙨𝙩𝙤𝙥𝙥𝙖𝙗𝙡𝙚! 👑
BACK to BACK ODI HUNDREDS for Virat Kohli 🫡🫡
His 5⃣3⃣rd in ODIs 💯
Updates ▶️ https://t.co/oBs0Ns6SqR#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank | @imVkohli pic.twitter.com/sahZeIUo19
— BCCI (@BCCI) December 3, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2025 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

