IND vs NZ: विराट कोहली ने तोडा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, विश्व कप संस्करण में 8 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले बने पहले खिलाड़ी
आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मौजूदा वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सभी 9 वनडे मैच में अजेय रही है. वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइल में टीम इंडिया के साथ ही साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने भी जगह बनाई है.
IND vs NZ: आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मौजूदा वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सभी 9 वनडे मैच में अजेय रही है. वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइल में टीम इंडिया के साथ ही साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने भी जगह बनाई है. वर्ल्ड कप में घरेलू मैदानों पर टीम इंडिया ने कभी भी न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच नहीं गंवाया है. ऐसे में आज के मैच में भी टीम इंडिया को पटखनी देना न्यूजीलैंड की टीम के लिए आसान काम नहीं रहने वाला है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं.
इस बीच विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है. विराट विश्व कप संस्करण में 8 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले पहले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. बता दें की इसे पहले सचिन तेंदुलकर और शाकिब अल हसन जिनके नाम सात-सात हैं. सचिन ने 2003 में जबकि शाकिब ने 2019 में यह कारनामा किया था. इस विश्व कप में, कोहली ने दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ दो शतक और छह अर्धशतक लगाए हैं.
देखें ट्वीट:
History. 🏏
Virat Kohli is the first player to have 8 fifty plus score in a World Cup edition. 🐐 pic.twitter.com/Kk27vtl8Co
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2023 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

