क्रिकेट

IND vs IRE: जब 2009 टी20 विश्व कप में आयरलैंड को भारत ने 8 विकेट से चटाई थी धूल, रोहित शर्मा ने जड़ा था शानदार अर्धशतक, देखें वीडियो

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भारतीये टीम अपने अभियान की शुरुवात 5 जून से आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से करेगी. यह मैच नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.

IND vs IRE: जब 2009 टी20 विश्व कप में आयरलैंड को भारत ने 8 विकेट से चटाई थी धूल, रोहित शर्मा ने जड़ा था शानदार अर्धशतक, देखें वीडियो
IND vs IRE T20 WC 2009 (Photo Credit: @ddsportschannel)

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुवात 5 जून से आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से करेगी. यह मैच नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस बीच दूरदर्शन खेल ने अपने आधकारिक सोशल मीडिया हैंडल से 2009 टी20 विश्व कप में भारत और आयरलैंड के बीच मुकाबला का हाईलाइट वीडियो साझा किया है.

बता दें की 2009 टी20 विश्व कप ग्रुप मैच में भारत और आयरलैंड आमने सामने थी. इस मैच में भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट शिकस्त दी थी. इस मैच में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 8 विकेट खोकर 115 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस मैच में भारत की ओर ज़हीर खान ने 3 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए. जबकि रोहित शर्मा ने 45 गेंदों में 52 रनों की नाबाद पारी खेली थी. नीचे आप वीडियो देख सकतें हैं.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2024 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).