क्रिकेट

IND vs ENG 3rd T20 2025: तीसरे टी20 के लिए राजकोट पहुंचीं टीम इंडिया, होटल में खिलाड़ियों का हुआ शानदार स्वागत- Video

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 28 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच के लिए भारतीय टीम रविवार देर रात एयरपोट पहुंची.

IND vs ENG 3rd T20 2025: तीसरे टी20 के लिए राजकोट पहुंचीं टीम इंडिया, होटल में खिलाड़ियों का हुआ शानदार स्वागत- Video
Indian Players (Photo: @ians_india)

Indian National Cricket Team vs England National Cricket Team 3rd T20 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी20 28 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच के लिए भारतीय टीम रविवार देर रात एयरपोट पहुंची. जहां फैंस ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया. खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए होटल के बाहर प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी. जिसका वीडियो आईएएनएस ने साझा किया है. बात दें की पांचवें मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है. भारतीय टीम ने दूसरे टी20 में इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया. इस मैच में तिलक वर्मा ने 55 गेंदों में 72 रनों की शानदार पारी खेली और टीम इंडिया को जीत दिलाई.

राजकोट में टीम इंडिया का हुआ जोरदार स्वागत

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2025 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).