क्रिकेट

IND vs BAN 1st Test Day 4 Live Score: चौथे दिन का खेल हुआ समाप्त, टीम इंडिया जीत से 4 विकेट दूर; बांग्लादेश का स्कोर 272/6

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जहूर अहमद स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. चौथे दिन का खेल खत्म हो गया हैं. टीम इंडिया ने पहली पारी में 404 रन बनाए. वहीं बांग्लादेश की पहली पारी महज 150 रनों पर सिमट गई.

IND vs BAN 1st Test Day 4 Live Score: चौथे दिन का खेल हुआ समाप्त, टीम इंडिया जीत से 4 विकेट दूर; बांग्लादेश का स्कोर 272/6
Photo Credits: BCCI/Twitter

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जहूर अहमद स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. चौथे दिन का खेल खत्म हो गया हैं. शाकिब अल हसन 40 और मेहदी हसन मिराज 9 रन बनाकर खेल रहे हैं. टीम इंडिया ने पहली पारी में 404 रन बनाए. वहीं बांग्लादेश की पहली पारी महज 150 रनों पर सिमट गई.

टीम इंडिया ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 258 रनों पर दूसरी पारी घोषित कर दी. सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने शानदार शतक जड़ा. बांग्लादेश को ये मुकाबला जीतने के लिए 513 रन बनाने हैं. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम बांग्लादेश ने छह विकेट खोकर 272 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया को जीत के लिए चार विकेट की दरकार हैं.

वहीं, बांग्लादेश को ये मुकाबला जीतने के लिए 241 रन बनाने हैं. बांग्लादेश की तरफ से जाकिर हसन ने सबसे ज्यादा 100 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से अक्षर पटेल ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2022 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).