IND vs AUS, World Cup 2023 Live Score Update: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को महज 199 रनों पर समेटा, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने मचाया कोहराम
आज टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का पांचवां रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया का इस बार वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से ही है. इन दोनों टीमों के बीच हाल ही में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. इस सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से जीत दर्ज की थी. अब एक बार फिर से दोनों ही टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर हैं.
आज टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का पांचवां रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया का इस बार वर्ल्ड कप में पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से ही है. इन दोनों टीमों के बीच हाल ही में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. इस सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से जीत दर्ज की थी. अब एक बार फिर से दोनों ही टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर हैं. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीमें काफी मजबूत हैं. मैदान पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 49.3 ओवरों में महज 199 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. यह मुकाबला जीतने के लिए टीम इंडिया को 50 ओवर में 200 रन बनाने हैं.
CWC2023. WICKET! 49.3: Mitchell Starc 28(35) ct Shreyas Iyer b Mohammed Siraj, Australia 199 all out https://t.co/ToKaGif9ri #INDvAUS #CWC23
— BCCI (@BCCI) October 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2023 05:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

