क्रिकेट

IND vs AUS Viral Video: 'आंख क्यों लाल हो गया आपका', तीसरे वनडे से पहले रोहित शर्मा ने ली अमित मिश्रा की चुटकी, देखें वीडियो

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले मुक़ाबले जीतकर टीम इंडिया ने श्रृंखला पहले ही अपने नाम कर लिया है. ऐसे में वर्ल्ड कप की तैयारी को देखते हुए इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाडियों की वापसी हुई हैं.

IND vs AUS Viral Video: 'आंख क्यों लाल हो गया आपका', तीसरे वनडे से पहले रोहित शर्मा ने ली अमित मिश्रा की चुटकी, देखें वीडियो
IND vs AUS Viral Video (Photo Credit: X)

Rohit Sharma, Amit Mishra Video: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले मुक़ाबले जीतकर टीम इंडिया ने श्रृंखला पहले ही अपने नाम कर लिया है. ऐसे में वर्ल्ड कप की तैयारी को देखते हुए इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाडियों की वापसी हुई हैं. इस दौरान तीसरे मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित शर्मा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं. यह भी पढ़ें: Mauka Mauka AD 2023: इस वर्ल्ड कप में फिर दिखा 'मौका मौका' वाला विज्ञापन, IND vs PAK मैच को लेकर स्टार स्पोर्ट्स का नया वीडियो आया सामने

वीडियो में रोहित मैदान पर अभ्यास के दौरान अमित मिश्रा को देखते ही इशारा करते है और कहते हैं, “आख क्यों लाल है आपका? (आपकी आंखें इतनी लाल क्यों हैं? मैदान पर इतनी प्रतिबद्धता है!) जवाब में मिश्रा ने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें ज्यादा नींद नहीं मिली और वह कल रात सिर्फ 3 घंटे ही सोए. इसके बाद रोहित उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं और कहते हैं कि मिश्रा ने इस स्तर की प्रतिबद्धता कभी मैदान पर भी नहीं दिखाई. जिस पर मिश्रा ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "तूने कभी बुलाया ही नहीं!"

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2023 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).