क्रिकेट

Mauka Mauka AD 2023: इस वर्ल्ड कप में फिर दिखा 'मौका मौका' वाला विज्ञापन, IND vs PAK मैच को लेकर स्टार स्पोर्ट्स का नया वीडियो आया सामने

इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले आईसीसी विश्व कप 2023 में बस कुछ ही दिन बाकी हैं. क्रिकेट विश्व कप का पहला मैच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत विजेता इंग्लैंड (England) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच होगा.

Mauka Mauka AD 2023: इस वर्ल्ड कप में फिर दिखा 'मौका मौका' वाला विज्ञापन, IND vs PAK मैच को लेकर स्टार स्पोर्ट्स का नया वीडियो आया सामने
Mauka Mauka AD (Photo Credit: Star Sports/X)

Mauka Mauka AD 2023: इस साल भारत की मेजबानी में होने वाले आईसीसी विश्व कप 2023 में बस कुछ ही दिन बाकी हैं. क्रिकेट विश्व कप का पहला मैच 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गत विजेता इंग्लैंड (England) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच होगा. सबसे प्रतीक्षित संघर्षों में से एक चिर प्रतिद्वंद्वी भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. यह भी पढ़ें: Nepal's Batsmen World Records: छा गए नेपाल के बल्लेबाज, T20 इंटरनेशनल में बनाए तीन विश्व रिकॉर्ड

इस दौरान विश्व कप के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने प्रसिद्ध 'मौका मौका' टीवी विज्ञापन अभियान को वापस दर्शोकों के बीच लेकर आ गए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है की फिर एक बार विशाल मल्होत्रा पाकिस्तान टीम की जर्सी पहने हुए है. स्टार आल राउंडर रविंद्र जडेजा और शेहनाज कौर गिल भी है. इसे कैप्शन दिया गया."हम सब आठ का इंतज़ार कर रहे हैं! क्या भारत सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता में 8-0 से बढ़त बनाएगा और महानतम महिमा के करीब एक कदम आगे बढ़ेगा। वर्ल्ड कप स्टार पर भारत बनाम पाकिस्तान पर ट्यून-इन करें शनि, 14 अक्टूबर, दोपहर 12:30 बजे से | स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क"

देखें वीडियो: 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2023 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).