IND Beat SL, Asia Cup 2023 Final Live Update: टीम इंडिया ने आठवीं बार किया एशिया कप के ख़िताब पर कब्ज़ा, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा
इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज के तूफान में कोई भी श्रीलंकाई बल्लेबाज टिक नहीं सका और पूरी टीम महज 50 रन पर सिमट गई. इससे पहले श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 15.2 ओवर में महज 50 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए छह विकेट चटकाए.
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को दस विकेट से हराकर आठवीं बार एशिया कप के खिताब पर कब्जा कर लिया हैं. इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज के तूफान में कोई भी श्रीलंकाई बल्लेबाज टिक नहीं सका और पूरी टीम महज 50 रन पर सिमट गई. इससे पहले श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 15.2 ओवर में महज 50 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए छह विकेट चटकाए. श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 6.1 ओवर में बिना विकेट गवाएं लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए.
𝙒𝙃𝘼𝙏. 𝘼. 𝙒𝙄𝙉! 😎
A clinical show in the summit clash! 👌👌
A resounding 10-wicket win to clinch the #AsiaCup2023 title 👏👏
Well done, #TeamIndia! 🇮🇳#INDvSL pic.twitter.com/M9HnJcVOGR
— BCCI (@BCCI) September 17, 2023
ASIA CUP FINAL 2023. India Won by 10 Wicket(s) https://t.co/xrKl5d85dN #INDvSL
— BCCI (@BCCI) September 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2023 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

