Bangladesh ODI Captaincy: तमीम इकबाल की अनुपस्तिथि में शाकिब अल हसन को दी जा सकती है बांग्लादेश की वनडे की कमान, ऑलराउंडर की उपलब्धता के अनुसार बीसीबी लेगी फैसला
तमीम ने हाल ही में पीठ की चोट के कारण वनडे कप्तान का पद छोड़ने का फैसला किया था. उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीसीबी अधिकारियों ने अगले वनडे कप्तान को दो साल के लिए नियुक्त करने पर जोर दिया
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा कि तमीम इकबाल के उत्तराधिकारी की घोषणा करने से पहले शाकिब अल हसन की उपलब्धता जानना जरूरी है. तमीम ने हाल ही में पीठ की चोट के कारण वनडे कप्तान का पद छोड़ने का फैसला किया था. उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीसीबी अधिकारियों ने अगले वनडे कप्तान को दो साल के लिए नियुक्त करने पर जोर दिया. वर्तमान टेस्ट और टी20 कप्तान शाकिब ने इससे पहले 2011 में विश्व कप सहित 50 ओवर के क्रिकेट में बांग्लादेश का नेतृत्व किया था. नजमुल ने सबसे पहले कहा कि अगर तमीम एशिया कप में नहीं होंगे तो लिटन दास को वनडे टीम का कप्तान बनाया जाएगा. बांग्लादेश को जल्द ही अपना अगला वनडे कप्तान नियुक्त करने की जरूरत है. क्योंकि चयन पैनल 50 ओवर फॉर्मेट टीम के लीडर को जाने बिना अपनी टीम की घोषणा नहीं कर पाता है.
ट्वीट देखें:
Bangladesh Cricket Board (BCB) mulling over Shakib Al Hasan's availability for ODI captaincy 🇧🇩#AsiaCup2023 #Bangladesh #ShakibAlHasan #CricketTwitter pic.twitter.com/D78NXmKVK9
— InsideSport (@InsideSportIND) August 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2023 02:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

