क्रिकेट

ICC WTC Final Day 6: साउथहैंपटन में टीम इंडिया का हाल बेहाल, लंच तक प्रमुख खिलाड़ी लौटे पवेलियन, देखें स्कोर

भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच साउथहैंपटन में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का हाल बेहाल है. भारतीय टीम ने दूसरी पारी में लंच तक पांच विकेट के नुकसान पर 130 रन हैं. टीम के लिए विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत 48 गेंद में चार चौके की मदद से 28 और रविंद्र जड़ेजा 20 गेंद में दो चौके की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद हैं.

ICC WTC Final Day 6: साउथहैंपटन में टीम इंडिया का हाल बेहाल, लंच तक प्रमुख खिलाड़ी लौटे पवेलियन, देखें स्कोर
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (Photo Credits: ICC)

लंदन, 23 जून: भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच साउथहैंपटन (Southampton) में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया का हाल बेहाल है. भारतीय टीम ने दूसरी पारी में लंच तक पांच विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए हैं. टीम के लिए विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत 48 गेंद में चार चौके की मदद से 28 और रविंद्र जड़ेजा 20 गेंद में दो चौके की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद हैं. टीम के लिए आउट होने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा (30), शुभमन गिल (8), चेतेश्वर पुजारा (15), कप्तान विराट कोहली (13) और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (15) हैं. किवी टीम के लिए अबतक टिम साउदी और काइल जैमिसन ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की है, वहीं ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट चटकाया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2021 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).