ICC WTC Final 2023, IND vs AUS Day 3 Live Score Update: ऑस्ट्रेलिया की टीम को लगा पहला बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर लौटे पवेलियन
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा हैं. तीसरे दिन का खेल जारी हैं. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 121.3 ओवरों में 449 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 163 रन बनाए.
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा हैं. तीसरे दिन का खेल जारी हैं. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 121.3 ओवरों में 449 रन बनाकर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रैविस हेड ने सबसे ज्यादा 163 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. वहीं, पहली पारी में टीम इंडिया 69.4 ओवर में महज 296 रन बनाकर आलआउट हो गई. टीम इंडिया की तरफ से अजिंक्य रहाणे ने सबसे ज्यादा 89 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 173 रनों की बढ़त बना ली हैं. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहला बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर 2/1.
WTC FINAL. WICKET! 3.3: David Warner 1(8) ct Srikar Bharat b Mohammed Siraj, Australia 2/1 https://t.co/0nYl21pwaw #WTC23
— BCCI (@BCCI) June 9, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2023 07:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

