How To Watch IND vs SA 1st Test Day 3 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा तीसरे दिन का खेल, यहां जानें कब,कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका 66 ओवर में पांच विकेट खोकर 256 रन बना लिए. इस तरह मेजबान टीम की बढ़त 11 रनों की हो गई है. अब थोड़ी देर में तीसरे दिन का खेल शुरू होगा. डीन एल्गर 140 रन बनाकर नाबाद लौटे.
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका 66 ओवर में पांच विकेट खोकर 256 रन बना लिए. इस तरह मेजबान टीम की बढ़त 11 रनों की हो गई है. अब थोड़ी देर में तीसरे दिन का खेल शुरू होगा. डीन एल्गर 140 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं, मार्को यॉन्सेन 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट झटके. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस बीच टीम इंडिया की पहली पारी 67.4 ओवरों में 245 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 101 रनों की पारी खेली. साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर होगा. वहीं मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक फ्री में डिज्नीप्लस हॉटस्टार पर सभी मैच लाइव देख सकेंगे.
#KLRahul made a massive comeback with a ton at a time when #TeamIndia needed it the most!
How would you rate KL's versatility? 🤯
Catch him in action in day 3 of the #SAvIND 1st Test
Today, 12:30 PM | Star Sports Network pic.twitter.com/AO1GmOs0HY
— Star Sports (@StarSportsIndia) December 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2023 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

