क्रिकेट

How To Watch AFG vs AUS, 48th Match, Super 8 Live Streaming: अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, जानें कब, कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त

अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का 48वां मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंट विंसेंट के अर्नोस वेले ग्राउंड, किंग्सटाउन में भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे से खेला जाएगा. यह दोनों टीमों का सुपर-8 का आठवां मुकाबला हैं. सुपर-8 में दोनों टीमों का यह दूसरा मुकाबला होगा.

How To Watch AFG vs AUS, 48th Match, Super 8 Live Streaming: अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने उतरेगी ऑस्ट्रेलिया, जानें कब, कहां और कैसे उठाए मैच का लुफ्त
अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

AFG vs AUS, 48th Match Super 8: अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आज 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का 48वां मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंट विंसेंट के अर्नोस वेले ग्राउंड, किंग्सटाउन में भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे से खेला जाएगा. यह दोनों टीमों का सुपर-8 का आठवां मुकाबला हैं. सुपर-8 में दोनों टीमों का यह दूसरा मुकाबला होगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपने पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 28 रन से जीत मिली थी. अफगानिस्तान को अपने पहले मैच में टीम इंडिया के खिलाफ 47 रन से हार का सामना करना पड़ा था. ऑस्ट्रेलिया की टीम ये मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने उतरेगी. वहीं, अफगानिस्तान के लिए भी ये 'करो या मरो' का मुकाबला हैं. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास पूरे टी20 वर्ल्ड कप के प्रसारण अधिकार हैं. दूसरी ओर, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. आप मोबाइल पर इस मैच को फ्री में देख सकते हैं. इसके लिए डिज्नी+हॉटस्टार एप डाउनलोड करना होगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2024 12:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).