क्रिकेट

Hardik Pandya At The Wankhede Stadium: भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में दिखे हार्दिक पंड्या, नारियल पानी पीते हुए ले रहे है मैच का आनंद

आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मौजूदा वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सभी 9 वनडे मैच में अजेय रही है. वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइल में टीम इंडिया के साथ ही साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने भी जगह बनाई है.

Hardik Pandya At The Wankhede Stadium: भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच में दिखे हार्दिक पंड्या, नारियल पानी पीते हुए ले रहे है मैच का आनंद
Hardik Pandya At The Wankhede Stadium (Photo: X)

Hardik Pandya At The Wankhede Stadium: आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मौजूदा वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया सभी 9 वनडे मैच में अजेय रही है. वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइल में टीम इंडिया के साथ ही साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने भी जगह बनाई है. वर्ल्ड कप में घरेलू मैदानों पर टीम इंडिया ने कभी भी न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच नहीं गंवाया है. ऐसे में आज के मैच में भी टीम इंडिया को पटखनी देना न्यूजीलैंड की टीम के लिए आसान काम नहीं रहने वाला है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. इस बीच भारतीय टीम के स्टार आल राउंडर हार्दिक पंड्या वानखेड़े स्टेडियम नज़र आए. तस्वीर में हार्दिक भारतीय टीम की जर्सी पहने हुए है. हाथ में उनके नारियल पानी है जिसे वह पाइप की मदद से पी रहे है और मैच का आनंद के रहे है.

देखें ट्वीट: 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2023 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).