Happy Birthday Sunil Narine: 36 साल के हुए सुनील नरेन, कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने स्टार आल राउंडर को दी बधाई, देखें पोस्ट
कोलकाता नाइट राइडर्स परिवार के स्टार आल राउंडर सुनील नरेन आज, 26 मई को अपना 36 वां जन्मदिन मना रहे हैं। वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शामिल होने के बाद से कोलकाता से ही खेल रहे हैं.
Happy Birthday Sunil Narine: कोलकाता नाइट राइडर्स परिवार के स्टार आल राउंडर सुनील नरेन आज, 26 मई को अपना 36 वां जन्मदिन मना रहे हैं. वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शामिल होने के बाद से कोलकाता से ही खेल रहे हैं. कोलकाता के साथ नरेन ने 2012 और 2014 में दो बार खिताब जीता है. नरेन ने 2012 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था. सुनील नरेन ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 176 मैच खेले हैं और उन्होंने 25.45 की औसत के साथ 179 विकेट लिए हैं, और उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत आंकड़ा 5/19 है. इसके अलावा नरेन ने 1528 रन भी बनाए हैं. नरेन ने आईपीएल में 7 अर्धशतक और 1 शतक भी लगाया है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन है. इस बीच केकेआर नें सुनील नरेन के जन्मदिन पर बधाई देते हुए एक पोस्ट साझा किया है. जिसे कैप्शन दिया,"हमारे इक्का, हमारे चैंपियन, हमारी बकरी को! यहाँ तुम्हारा जश्न मनाया जा रहा है, सनी!"
देखें ट्वीट:
To our ace, our champion, our GOAT! 🙌
Here's celebrating you, Sunny! 💜 pic.twitter.com/hKqKulPJJn
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 25, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2024 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

