GT Beat RR, IPL 2024 24th Match Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 3 विकेट से हराया, शुभमन गिल के बाद राहुल तेवतिया और राशिद खान ने खेली तूफानी पारी
इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 196 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज रियान पराग सबसे ज्यादा 76 रनों की पारी खेली.
GT Beat RR, IPL 2024 24th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 24वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजस्थान के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को तीन विकेट से हरा दिया हैं. इसी के साथ गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के विजय रथ को भी रोक दिया हैं. इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 196 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज रियान पराग सबसे ज्यादा 76 रनों की पारी खेली. गुजरात टाइटंस की ओर से मोहित शर्मा, राशिद खान और उमेश यादव ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में सात विकेट लक्ष्य को हासिल कर लिया. गुजरात टाइटंस की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की ओर से कुलदीप सेन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.
Gujarat Titans clinch a final-ball win in Jaipur 🔥🔥
Scorecard ▶️ https://t.co/1HcL9A97Ch#TATAIPL | #RRvGT
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2024
Match 24. Gujarat Titans Won by 3 Wicket(s) https://t.co/1HcL9A8zMJ #TATAIPL #IPL2024 #RRvGT
— IndianPremierLeague (@IPL) April 10, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2024 11:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

