क्रिकेट

GG-W vs RCB-W 13th Match Live Score Update: आरसीबी की टीम को लगा दूसरा झटका, सलामी बल्लेबाज सलामी बल्लेबाज सब्बिनेनी मेघना लौटी पवेलियन

महिला प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे सीजन का कारवां अब दिल्ली पहुंच गया है, जहां पर इस सीजन का 13वां मुकाबला गुजरात जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का यह छठा मुकाबला है. वहीं गुजरात जायंट्स का यह पांचवां मैच है.

GG-W vs RCB-W 13th Match Live Score Update: आरसीबी की टीम को लगा दूसरा झटका, सलामी बल्लेबाज सलामी बल्लेबाज सब्बिनेनी मेघना लौटी पवेलियन
गुजरात जायंट्स (Photo Credits: Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे सीजन का कारवां अब दिल्ली पहुंच गया है, जहां पर इस सीजन का 13वां मुकाबला गुजरात जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का यह छठा मुकाबला है. वहीं गुजरात जायंट्स का यह पांचवां मैच है. पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम दूसरे स्थान पर काबिज है. वहीं गुजरात आखिरी स्थान पर काबिज है. इस बीच गुजरात जाएंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जाएंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 199 रन बनाई हैं. गुजरात जाएंट्स की तरफ सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा नाबाद 85 रनों की पारी खेली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से जॉर्जिया वेयरहैम और सोफी मोलिनेक्स ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट झटकी. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 200 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा हैं. सलामी बल्लेबाज सब्बिनेनी मेघना 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का स्कोर 42/2.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2024 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).