Full IPL Schedule 2026: राजीव शुक्ला ने आईपीएल के शेड्यूल को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद जारी होगा पूरा कार्यक्रम
राजीव शुक्ला ने कहा है कि अगर आज चुनावी राज्यों के लिए कार्यक्रम की घोषणा हो जाती है तो इससे बीसीसीआई को बड़ी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद ही Indian Premier League का पूरा शेड्यूल जारी किया जा सकेगा. राजीव शुक्ला ने बताया कि आईपीएल के मैचों के आयोजन के लिए पुलिस की तैनाती जरूरी होती है.
Indian Premier League 2026Full Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के नए सीजन का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. राजीव शुक्ला ने कहा है कि अगर आज चुनावी राज्यों के लिए कार्यक्रम की घोषणा हो जाती है तो इससे बीसीसीआई को बड़ी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद ही Indian Premier League का पूरा शेड्यूल जारी किया जा सकेगा. राजीव शुक्ला ने बताया कि आईपीएल के मैचों के आयोजन के लिए पुलिस की तैनाती जरूरी होती है. चूंकि चुनाव के दौरान पुलिस बल की तैनाती चुनाव आयोग के नियंत्रण में रहती है, इसलिए शेड्यूल तय करने में दिक्कत आती है. उन्होंने कहा कि जैसे ही इलेक्शन कमीशन चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा, उसके बाद जल्द ही आईपीएल का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा.
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)