School Test Postponed For World Cup Final: विश्व कप की दीवानगी, IND vs AUS के फाइनल मैच के लिए स्कूल ने कैंसिल कर दिया टेस्ट
विश्व कप फाइनल के कारण फ़रीदाबाद के एक स्कूल ने यूनिट टेस्ट स्थगित कर दिया. नोटिस में बताया गया है की बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा टालने की मांग की थी. बच्चे भारत और ऑस्ट्रेलिया के रोमांचक मुकाबले का गवाह बनना चाहते हैं.
School Test Postponed For World Cup Final: आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला जाएगा. विश्व कप की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है.आलम ये है कि विश्व कप फाइनल के कारण फ़रीदाबाद के एक स्कूल ने यूनिट टेस्ट स्थगित कर दिया. नोटिस में बताया गया है की बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा टालने की मांग की थी. बच्चे भारत और ऑस्ट्रेलिया के रोमांचक मुकाबले का गवाह बनना चाहते हैं.
आज पूरा देश भारत की जीत की कामना कर रहा है. वहीं नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बड़ी तादाद में दर्शक पहुंचने लगे हैं. दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम आज दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा. वही जो स्टेडियम में मैच देखने नहीं पहुंच पाया है. वह टीवी पर और मोबाइल पररोमांचक मुकाबले का लुफ्त उठाएगा.
A school in Faridabad postponed Unit Test due to World Cup Final. pic.twitter.com/IZ0jY6MSPw
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2023 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

