क्रिकेट

England vs Australia 2nd T20I 2024 Highlights: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 की बराबर; यहां देखें ENG बनाम AUS मैच का हाइलाइट्स

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 193 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने सबसे ज्यादा 50 रनों की आतिशी पारी खेली.

England vs Australia 2nd T20I 2024 Highlights: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 की बराबर; यहां देखें ENG बनाम AUS मैच का हाइलाइट्स
इंग्लैंड (Photo Credit: Twitter)

England National Cricket Team vs Australia National Cricket Team 2nd T20I 2024 Highlights: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टी20आई सीरीज(T20I Series) 2024 का दूसरा मुकाबला 13 सितंबर(शुक्रवार) को कार्डिफ़ (Cardiff) के सोफिया गार्डन (Sophia Gardens) में खेला गया. जिसमें इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं.  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 193 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने सबसे ज्यादा 50 रनों की आतिशी पारी खेली. जोश इंग्लिस ने भी 42 रन बनाए. इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 19 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे ज्यादा 87 रनों की उम्दा पारी खेली. लियाम लिविंगस्टोन के अलावा जैकब बेथेल ने 44 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू शॉर्ट ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके. इस काटें की टक्कर वाली मुकाबले का हाइलाइट्स नीचें दिया गया है.

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20आई का हाइलाइट्स

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2024 07:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).